फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In four years, neither the tank could be built nor water dripped from the tap.

Farrukhabad News: चार साल में न टंकी बन सकी न टोंटी से पानी टपका

Mon, 27 Jul 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
In four years, neither the tank could be built nor water dripped from the tap.
फर्रुखाबाद/कंपिल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन पर अधिकारियों की लापरवाही भारी है। चार वर्ष पहले टंकी का निर्माण शुरू होने से आस लगाए ग्रामीणों की प्यास अब तक नहीं बुझ सकी। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियां ग्रामीणों को दर्द दे रही हैं। आधे घरों में दिए गए कनेक्शन की सूखी टोटियां लोगों को चिढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्योरखास के मजरा किंदर नगला में चार वर्ष पहले 2022-2023 में भूमि चिह्नित कर टंकी का निर्माण शुरू किया गया। बिजली आपूर्ति के लिए लाखों की लागत से सोलर प्लांट लगाया गया। इस टंकी से गांव त्योरखास, किंदर नगला, अहियापुर, लुखड़ापुर में जलापूर्ति करने की योजना थी। इन गांवों में करीब तीन हजार की आबादी है। कुछ दिन बाद ही अधिकारियों ने बोरिंग खराब होने का हवाला देकर निर्माण रोक दिया। इसके बाद से टंकी का निर्माण ठप पड़ा है। जबकि जलापूर्ति के लिए इन गांवों में पाइप डाली गई। इसके लिए खोदी गई गलियों की अभी तक मरम्मत भी नहीं कराई गई। कार्यदायी संस्था ने आधे-अधूरे घरों में कनेक्शन देकर टोंटी भी लगा दी। अभी तक न तो टंकी बनी और न ही नलकूप लगाया गया। पाइप लाइन भी अधूरी है। ग्रामीणों का घरों तक पानी पहुंचने का सपना फिलहाल साकार होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

विधायक की सिफारिश का भी असर नहीं
15 मार्च को गांव में आयोजित चौपाल में कायमगंज विधायक समस्याएं सुनने पहुंचीं। ग्रामीणों ने टंकी का निर्माण पूरा कराने के साथ जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। विधायक ने जल निगम के अवर अभियंता को काम में तेजी जाकर निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसका भी कोई असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी का भी यही हाल है। यहां पाइप लाइन डालकर घरों में कनेक्शन दे दिए गए। कई घर कनेक्शन से छोड़ दिए गए। टंकी का निर्माण अधर में होने से ग्रामीणों का हर घर नल जल योजना का सपना अधूरा है।


कार्यदायी संस्था की लापरवाही से 199 टंकियों का लटका काम
जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता नितिन वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था जीवीपीआर की लापरवाही से करीब 199 टंकियों का काम अधूरा है। 270 के सापेक्ष मात्र 71 टंकियों का ही निर्माण पूरा हो सका। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था काम शुरू नहीं करा रही है। इससे अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed