फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two killed, companion injured in head-on collision between motorcycles.

Farrukhabad News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, साथी घायल

Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two killed, companion injured in head-on collision between motorcycles.
मोहम्मदाबाद। संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां दोनों बाइकें के एक-एक सवार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत देख एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया, वहां से भी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी हरभान सिंह (58) अपने भतीजे अमन यादव (21) के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद में बाजार करने आ रहे थे। नीबकरोरी पावरहाउस के सामने हरभान ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी समय मोहम्मदाबाद की ओर से नीबकरोरी की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में हरभान सिंह, अमन यादव, दूसरी बाइक सवार गांव कटइया निवासी पंकज जाटव (30) व पड़ोस के ही अवधेश बाथम (40) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, वहां हरभान सिंह और दूसरी बाइक सवार पवन को मृत घोषित कर दिया गया। अमन को रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल से भी अमन को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अमन के पिता हरिनाथ यादव ने बताया कि भाई हरभान सिंह खेती करते थे। वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे। पत्नी अनीता और दिव्यांग पुत्र भूपाल सिंह है। दूसरी बाइक सवार पंकज की पत्नी गीता, मां शकुंतला देवी, पिता भगवान दास का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हेलमेट न होने से सिर में आईं गंभीर चोटें
दुर्घटना का शिकार हुई दोनों बाइकों पर एक भी सवार हेलमेट नहीं लगाए था। यही कारण रहा कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। अमन का भी सिर कई जगह से फटा है। डॉक्टर हालत गंभीर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगाए होते तो सिर में इतनी गंभीर चोट न लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed