फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders protest against the Electricity Department's new system.

Farrukhabad News: बिजली विभाग की नई व्यवस्था के विरोध में उतरे व्यापारी

Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the Electricity Department's new system.
कायमगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली विभाग की नई व्यवस्था और बढ़े हुए शुल्क का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से व्यापारियों के हित में मांगें पूरी करने को आवाज उठाई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेता हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार हर्षित सिंह को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर मीटर शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने का विरोध किया। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही बिना उपभोक्ता की सहमति के एकतरफा लोड बढ़ाने की प्रक्रिया बंद करने और बढ़े हुए लोड के आधार पर अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी जमा कराने की व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई। बिजली बिलों में हर माह जोड़े जा रहे फ्यूल सरचार्ज को समाप्त करने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने और प्रदेश में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। व्यापारियों का कहना था कि मौजूदा नीतियों से व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं तथा छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष अमित सेठ, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, लखपति सक्सेना, अनिल गंगवार, सुधीर गुप्ता, संजीव गुप्ता विशाल गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed