पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A friend duped a man of Rs 4.93 lakh by pretending to be ill.

Fatehpur News: बीमारी का झांसा देकर दोस्त ने 4.93 लाख रुपये हड़पे

Wed, 01 Jul 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A friend duped a man of Rs 4.93 lakh by pretending to be ill.
फतेहपुर। बीमारी का झांसा देकर दोस्त से चार लाख 93 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर व्यापारी दोस्त को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज निवासी अभिषेक दीक्षित से दोस्ती थी। अभिषेक ने बीमारी का झांसा देकर इलाज के लिए रुपये की मांग की। अभिषेक दीक्षित के बैंक खाते में नवंबर व दिसंबर माह 2021 में कई तिथियों में चार लाख 93 हजार रुपये भेज दिए। कुछ समय के बाद रुपये मांगने पर अभिषेक टरकाने लगा। रुपये मांगने पर अभिषेक दीक्षित ने दो साथियों के साथ आकर 11 जून को लोधीगंज स्थित दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed