{"_id":"6a4417a4818974dbcd027c9d","slug":"fir-against-six-people-who-got-bail-by-taking-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157732-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रुपये लेकर जमानत कराने वाले छह लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रुपये लेकर जमानत कराने वाले छह लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने आपराधिक मामलों में रुपये लेकर जमानत कराने वाले एक गिरोह के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। इस गिरोह में बार के एक पूर्व पदाधिकारी का पुत्र और एक पेशेवर जमानतदार सहित छह लोग शामिल हैं। पुलिस ने इन पर न्यायालय को गुमराह करने, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
गिरोह के सदस्यों पर रुपयों के लालच में अभियुक्तों की जमानत कराने का आरोप है। पुलिस जांच में महेश चंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। महेश चंद्र गुप्ता ने बड़नपुर में अपनी 18 बिस्वा भूमि का इस्तेमाल कई मुकदमों में जमानत लेने के लिए किया। उसने जहानाबाद थाना क्षेत्र के कल्लू, थरियांव थाना क्षेत्र के शकील अली और जहानाबाद थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन की जमानत ली थी। जांच में पता चला कि महेश चंद्र के साथ अभिषेक (बार के पूर्व पदाधिकारी का पुत्र), अरुण कुमार गुप्ता उर्फ राजू प्रधान, इमरान अहमद उर्फ लड्डन, मनोज और पप्पू मौर्या भी इस काम में शामिल थे। महेश चंद्र गुप्ता पर पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।