फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driven by the greed for treasure, they dug up Khojkarak Baba's shrine.

Fatehpur News: खजाने के लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी

Fri, 31 Jul 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Driven by the greed for treasure, they dug up Khojkarak Baba's shrine.
फोटो-10-चोरों की खोदी पड़ी मजार। संवाद
विजयीपुर (फतेहपुर)। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल सिलमी गांव स्थित 200 वर्ष पुरानी खोजकरक बाबा की मजार को बुधवार रात खजाने के लालच में करीब आठ फीट खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी होने पर दोनों समुदायों के लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

45 सौ की आबादी वाले सिलमी गांव स्थित खोजकरक बाबा की मजार हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात अज्ञात लोगों ने मजार के नीचे खोदाई कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने मजार की हालत देखी तो घटना की जानकारी हुई। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि खजाने के लालच में करीब दो महीने पहले भी मजार के बगल में स्थित खेत में खोदाई की गई थी।
विज्ञापन

मजार के फकीर बाबा मो. शफीक अहमद ने बताया कि हर बृहस्पतिवार को दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के दिनों में बृहस्पतिवार को यहां श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटती है। गांव के इमरान खुर्शीद, निखिल, लतीफ, आयुष, अंकुश, मुरलीधर मौर्य आदि लोगों ने पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई। मजार के नीचे गड्ढा खोदा गया था। इसे ठीक करा दिया गया है। दोषियों की तलाश की जा रही है।

फोटो-10-चोरों की खोदी पड़ी मजार। संवाद

फोटो-10-चोरों की खोदी पड़ी मजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed