{"_id":"6a6ba52c736866e3350aee7f","slug":"fraud-fir-against-professional-bail-bondsman-with-a-criminal-history-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159505-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पेशेवर जमानतदार हिस्ट्रीशीटर पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पेशेवर जमानतदार हिस्ट्रीशीटर पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पेशेवर जमानतदार होने और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये जमानत लेने के आरोप में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सदर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दक्षिणी गौतम नगर नाथपुरी कॉलोनी निवासी सुशील दीक्षित थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह आर्थिक लाभ के लिए एक ही संपत्ति को बार-बार बंधक दिखाकर और फर्जी शपथपत्र व खतौनी तैयार कर आरोपियों की जमानत लेता है। इन दिनों वह थाना थरियांव और असोथर के मुकदमों में जमानत ले रहा है।
दस्तावेजों के सत्यापन में पता चला कि उसने वर्ष 2022, 2023 और 2025 में थाना मलवां के मुकदमों तथा कानपुर रायपुरवा के 2025 के मुकदमों के आरोपियों की जमानत का प्रयास किया था। कुछ मामलों में जमानत भी ली गई। ऐसे आरोपी जमानत मिलने के बाद भाग जाते हैं।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमानत लेने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।