फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History-sheeter murdered after dispute at a liquor party

Fatehpur News: शराब पार्टी में विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter murdered after dispute at a liquor party
फोटो-31-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद गमगीन परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। शराब पार्टी में विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव को सदर कोतवाली क्षेत्र के गयादीन मार्ग स्थित उमरापुर मोड़ पर फेंक दिया गया। हिस्ट्रीशीटर के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान मिले हैं। शव के पास से शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास और नमकीन के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर से पहुंचे पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के खुशवंतराय नगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता (40) थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उमरापुर मोड़ पर शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। पहचान होने के बाद हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी बहनोई अवनीश और पिता रामसजीवन को सूचना दी गई। रामप्रकाश के सिर के पीछे गहरी चोट थी और सड़क पर खून फैला हुआ था।
विज्ञापन

घटनास्थल से शराब की बोतल, चार प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने सभी सामान को जांच के लिए एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। रामप्रकाश के खिलाफ पूर्व में चोरी की प्राथमिकी दर्ज थीं। वह 10 अप्रैल को चोरी के मामले में जेल से छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के आधार पर मान रही है कि रामप्रकाश के साथ दो से तीन लोग मौजूद रहे होंगे। सभी ने साथ में शराब पी और किसी विवाद के बाद सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी शव को सड़क पर फेंककर भाग गए। पोस्टमार्टम हाउस में पिता रामसजीवन, दामाद अवनीश गुप्ता के साथ भरुआ सुमेरपुर से पहुंचे।
अवनीश ने बताया कि रामप्रकाश की पत्नी की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है जिसकी देखरेख के अभाव में पत्नी नेहा ने गोद ले लिया है। काफी समय से ससुर भी उनके साथ रहते हैं। पूर्व में राधानगर में ससुर की कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर की दुकान थी। करीब पांच साल पहले रामप्रकाश ने दबाव बनाकर 37 लाख रुपये में घर बिकवाया था और रुपये दुकान में लगाए थे। कुछ दिन दुकान चलाने के बाद सबकुछ नशे और महिला से संबंध में बर्बाद कर दिया।
इसके बाद वह शहर के नासिरपीर मोहल्ले में किराये पर रहने लगा था। उसकी कम ही लोगों से बातचीत होती थी। अवनीश ने घटनास्थल के हालात देखकर रामप्रकाश की हत्या किए जाने की बात कही। कोतवाली पुलिस ने नासिरपीर स्थित मकान मालिक से पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह बुधवार को घर से निकला था। वह अक्सर देर रात कमरे पर आता-जाता था। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नशेबाजी और महिला से संबंधों के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

-------------
हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। किसी महिला से संबंध की बात सामने आई है। सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से संपर्क में रहने वालों का पता लगाया जा रहा है। महिला, मकान मालिक और अन्य जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।

फोटो-31-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद गमगीन परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-31-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद गमगीन परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed