{"_id":"6a6ba4f911dbab7b130873e9","slug":"youth-arrested-for-obtaining-kcc-loan-using-forged-documents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159551-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी दस्तावेजों से केसीसी ऋण लेने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी दस्तावेजों से केसीसी ऋण लेने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। फर्जी दस्तावेजों के जरिये किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाकर लोन लेने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी निवासी मान सिंह उर्फ लखन सिंह किसान हैं। आरोप है कि उनके कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने उनकी कृषि भूमि को बैंक में बंधक बनवा दिया और केसीसी के माध्यम से 13 लाख छह हजार रुपये का लोन ले लिया।
पुलिस जांच के दौरान गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अजयपाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन कराकर उसने अपना नाम मान सिंह और पता कुसुंभी करा लिया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि इस काम में कुक्कू दुबे उर्फ कंधई दुबे, अवध नारायण तिवारी और विष्णु कुमार उर्फ पुलुल्ली सिंह शामिल थे। लोन में कुक्कू दुबे उर्फ कंधई दुबे और अनुराग द्विवेदी गारंटर बने थे। सभी ने बैंक के प्रपत्रों और दस्तावेजों पर स्वयं हस्ताक्षर किए थे।
आरोपी के मुताबिक किसान क्रेडिट कार्ड से मिले रुपये में से उसे 70 हजार रुपये दिए गए थे। बाकी रकम आपस में बांट ली गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।