{"_id":"69c14b5933cccdb5540215fa","slug":"consumers-create-uproar-over-power-outages-caused-by-smart-meters-at-tundla-in-firozabad-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर ने कराया बवाल: बिजली गुल होने पर फूटा आक्रोश, विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़; भाग गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर ने कराया बवाल: बिजली गुल होने पर फूटा आक्रोश, विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़; भाग गए कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
कार्यालय में सुनवाई न होने पर उभोक्ताओं में आक्रोश और भी भड़क गया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां रखीं कुर्सियां तोड़ दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भुगतान के कई घंटों बाद भी मीटर अपडेट नहीं हुए और उनके घरों की बत्ती गुल रही।
उपभोक्ताओं के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और विद्युत निगम की कार्यशैली को लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। निगेटिव बैलेंस के चलते बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए कार्यालय की कुर्सियां तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
पूर्व में जारी सूचना के तहत सोमवार की सुबह विद्युत निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जिनका बैलेंस निगेटिव चल रहा था। अचानक बिजली गुल होने से शहर के कई इलाकों में खलबली मच गई। अपनी दैनिक जरूरतों को प्रभावित होते देख उपभोक्ताओं ने आनन-फानन में ऑनलाइन और काउंटरों पर जाकर बिल जमा किए। इसके बावजूद शाम तक मीटर से उनकी बिजली सुचारू नहीं हुई।
इसको लेकर उपभोक्ता में रोष फेल गया तथा वे विद्युत कार्यालय जा पहुंचे। वहां उनकी सुनवाई न होने पर उभोक्ताओं में आक्रोश और भी भड़क गया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां रखीं कुर्सियां तोड़ दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भुगतान के कई घंटों बाद भी मीटर अपडेट नहीं हुए और उनके घरों की बत्ती गुल रही। उपभोक्ताओं के उग्र रूप को देख विभागीय कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता कनेक्शन चालू न होने तक अड़े रहे।
मेरा बिल निगेटिव आ रहा था, इसलिए सुबह कनेक्शन काट दिया गया। मैंने बकाया से भी अधिक राशि जमा कर दी है, लेकिन इसके बावजूद सिस्टम में बिल निगेटिव ही दिखा रहा है और सप्लाई शुरू नहीं हुई। -ममता यादव, उपभोक्ता
मैंने सुबह 11 बजे ही बकाया बिल के अलावा 2000 रुपये अतिरिक्त जमा कर दिए थे। विभाग की ओर से आश्वासन मिला था कि 2 बजे तक लाइट आ जाएगी, लेकिन शाम बीत जाने के बाद भी हम अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। -दीपक शर्मा,उपभोक्ता
सर्वर में तकनीकी खामी या भारी लोड के कारण भुगतान अपडेट होने में देरी हुई है, जिससे कमांड मीटर तक नहीं पहुंच सकी। तकनीकी खामी को सही कराया जा रहा है। कुल 521 मीटरों में टेक्निकल इश्यू था, जिनमें से मात्र 40 रह गए हैं। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में फिलहाल स्थिति को शांत करने की कोशिश की जा रही है। -दुष्यंत कुमार, एसडीओ-विद्युत निगम, टूंडला
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन