{"_id":"69b3216da8549ed978095dff","slug":"firozabad-news-dielisis-unit-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-169740-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डायलिसिस यूनिट में 5 बेड बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डायलिसिस यूनिट में 5 बेड बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के गुर्दा मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित डायलिसिस यूनिट में 5 बेड बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद यहां मशीनें बढ़ाई जाएगी।वर्तमान में मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ता है डायलिसिस यूनिट के विस्तार से जिले के साथ ही आसपास के मरीजों को भी राहत मिल सकेगी।
वर्तमान समय में जिला अस्पताल में 15 बेड की डायलिसिस यूनिट संचालित हो रही है। प्रतिदिन करीब 50 मरीज यहां डायलिसिस कराने पहुंचते हैं, लेकिन मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए प्राचार्य ने निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। 5 मशीनों के बढ़ने से मरीजों को काफी हद तक राहत होगी।
प्राचार्य डा. योगेश गोयल ने बताया कि 5 और मशीनों के विस्तार के लिए प्रस्ताव भिजवाया गया है। डायलिसिस यूनिट का विस्तार न केवल मरीजों को राहत देगा, बल्कि गंभीर किडनी रोगियों की जान बचाने में भी सहायक होगा। फिरोजाबाद में आसपास जिलों के लोग भी डायलिसिस कराने के लिए आते हैं।
Trending Videos