सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news TUNDLA WRESLING

Firozabad News: भरतपुर के चित्रा को पटकनी दे पंजाब के सोनू पहलवान ने जीती आखिरी कुश्ती

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
firozabad news TUNDLA WRESLING
107,टूंडला के सीयरदेवी माता मंदिर पर कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवानसंवाद
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार के कोट-कसौंदी स्थित माता सीयरदेवी मंदिर पर मेले के आखिरी दिन दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई प्रांतों से आए पहलवानों ने कुश्ती दांव-पेंच दिखाए। अंतिम कुश्ती भरतपुर के चित्रा पहलवान को हरा पंजाब के सोनू पहलवान ने जीती।
Trending Videos


दंगल का शुभारम्भ सपा के नेता महाराज सिंह धनगर ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल भारतीय संस्कृति को जीवंत किए हुए हैं। समय के बदलाव के साथ यह प्रथा अब कम होती जा रही है। अखाड़े में अनवारा के होशियार पहलवान ने फिरोजाबाद के राहुल को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के पहलवान विनोद ने नियामतपुर के पहलवान आजाद को पटकनी दी। कसौआ के देवीराम पहलवान ने बनारस के अरविन्द पहलवान को हराया। मिश्री का बुर्ज के पहलवान रामगोपाल ने जलेसर के आसू पहलावान को चित कर दिया। दंगल की अंतिम कुश्ती पंजाब के पहलवान सोनू व भरतपुर के चित्रा पहलवान के मध्य कराई गयी। जिसमे पंजाब के पहलवान सोनू ने चित्र को पटकनी दे विजय प्राप्त की। निर्णायक कमेटी ने सोनू पहलवान को 21000 रुपये की नकदी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed