सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news hotel close notice

Firozabad News: फिरोजाबाद और टूंडला के 6 होटलों को बंदी का नोटिस

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
firozabad news hotel close notice
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल और वायु प्रदूषण संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना संचालित हो रहे जिले के छह होटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने इन होटलों को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर आवेदन न करने पर बंदी (सीलिंग) की चेतावनी दी है। पीसीबी की जांच में फिरोजाबाद और टूंडला तहसील क्षेत्र के छह होटल बगैर वैध एनओसी के संचालित पाए गए हैं। इनमें होटल मून, केडी होटल, सरहाना होटल, देवलोक होटल, होटल पार्थ, एमजेडी होटल शामिल हैं।
Trending Videos


क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भुवनचंद्र के मुताबिक, इन होटलों को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए बिजली विभाग को पत्र जारी कर इन होटलों के विद्युत कनेक्शन काटने की सिफारिश भी की है। यदि संबंधित होटल स्वामी तीन दिन के भीतर एनओसी के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो 15 दिन के भीतर बंदी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed