सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news woman commision

Firozabad News: ओईएफ हजरतपुरः यौन उत्पीड़न के आरोप में राष्ट्रीय महिला आयोग ने थमाया नोटिस

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
firozabad news woman commision
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला के हजरतपुर स्थित रक्षा मंत्रालय की ओईएफ फैक्टरी में तैनात एक महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड, कानपुर के सीएमडी को पत्र भेजकर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
Trending Videos


महिला कर्मचारी ने ओईएफ हजरतपुर के दो अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि अधिकारी उसे और उसके सहकर्मी को कार्यालय बुलाकर अनुचित दबाव बनाते थे। महिला आयोग को दी गई शिकायत के अनुसार, फरवरी के मध्य में आरोपी अधिकारियों ने पीड़िता को अपने कार्यालय बुलाया और उससे यौन लाभ की मांग की। अशोभनीय और यौन टिप्पणी भी की। विभागीय कार्रवाई न होने पर आयोग की शरण में जाने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने 19 मार्च को जारी पत्र में पॉश एक्ट के तहत तत्काल जांच और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा नहीं की गई, तो आयोग अपने स्तर से आगे की कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed