सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Industrial corridor to be built in Sirsaganj

Firozabad News: सिरसागंज में बनेगा औद्योगिक गलियारा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Industrial corridor to be built in Sirsaganj
औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन देखने के दौरान कागजातों का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन देखने के दौरान कागजातों का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
डीएम ने भूमि चयन के लिए किया गांवों का दौरा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में औद्योगिक विस्तार को गति देने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम रमेश रंजन ने एडीएम विशु राजा और राजस्व टीम के साथ तहसील सिरसागंज के विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। शासन के निर्देशानुसार यूपीडा के मानकों पर इस गलियारे के लिए 500 से 1000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि चिन्हित की जा रही है।


जिलाधिकारी ने मदनपुर ब्लॉक के ग्राम एलमपुर, गनपतपुर कोरारी खेड़ा, परियर भदान व खेड़ा खुर्द और अरांव ब्लॉक के फखरपुर, करीखेड़ा एवं शाहजादपुर का जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम सिरसागंज को निर्देश दिए कि चिन्हित गांवों के सर्किल रेट और राजस्व मानचित्र पर स्पष्ट सीमा निर्धारण के साथ विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाए। इस परियोजना के लिए ऐसी भूमि को प्राथमिकता दी जा रही है जो जलभराव से मुक्त हो और जहां कोई घनी आबादी या हाई टेंशन लाइन न हो। इस क्लस्टर के विकसित होने से क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed