{"_id":"69ea8fdb32cac216680a0e9b","slug":"mainpuri-news-link-expressway-firozabad-news-c-174-1-mnp1003-158115-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए रजिस्ट्री में अब आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए रजिस्ट्री में अब आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोगांव। तहसील क्षेत्र से निकलने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए लगभग 400 किसानों ने अपने हिस्से का 35 हैक्टेयर का बैनामा कर दिया है। उपजिलाधिकारी की ओर से बैनामा रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए नायब तहसीलदार की देखरेख में एक टीम गठित कर दी गई है।
गंगा एक्सप्रेस-वे को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण यूपीडा करा रहा है। इस निर्माण में भोगांव क्षेत्र के ग्राम चनेपुर, रामनगरिया सहित 12 गांवों के किसानों की जमीनों को चिन्हित किया गया था। इसमें किसानों की जमीनों का बैनामा कराने की कार्रवाई की जा रही है।
उप जिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि अभी तक लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 400 से अधिक किसानों की जमीनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुुकी है। काम को और जल्दी खत्म कराने के लिए नायब तहसीलदार की देखरेख में लेखपाल एवं कानूनगो की टीम गठित की गई है। यह टीम बचे हुए किसानों से संपर्क कर बैनामा प्रक्रिया को पूरा कराएगी।
उन्होंने बताया कि सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए जिन किसानों के बैनामा पूरे हो चुके हैं। उन किसानों की पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। ताकि किसानों को मुआवजा समय से दिया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X