सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla Robbery Case Twist: Professional Gang Called from Agra Behind 95,000 Daylight Loot

फाइनेंस कर्मियों से लूट: आगरा से बुलाए थे पेशेवर बदमाश, दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बड़ा खुलासा; देखें VIDEO

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

टूंडला में फाइनेंस कर्मियों से 95 हजार रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आगरा से पेशेवर बदमाशों को बुलाया गया था। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने ही कैश और रूट की जानकारी लीक की थी, जिसके आधार पर चार संदिग्धों की पहचान कर जांच तेज कर दी गई है।

Tundla Robbery Case Twist: Professional Gang Called from Agra Behind 95,000 Daylight Loot
फाइनेंस कर्मियों से लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद सर्विस रोड फाइनेंस कर्मियों से बुधवार को दिनदहाड़े हुई 95 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला मोड़ आया है। लूट को अंजाम देने के लिए आगरा से पेशेवर बदमाशों का गैंग बुलाया गया था।
Trending Videos




 

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि बदमाशों को कैश ले जाने के समय और रास्ते की सटीक जानकारी थी। किसी करीबी ने ही लुटेरों को टिप दी थी कि कर्मचारी कब और कितने रुपये लेकर बैंक के लिए निकलेंगे। इस मामले में अब तक चार संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग आगरा के शातिर अपराधी हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मध्य प्रदेश के मुरैना तहसील सबलगढ़ के गांव रामपुर कलां निवासी प्रदीप चतुर्वेदी टूंडला के वैशालीपुरम कॉलोनी स्थित ग्रामीण कूटा (रेडिट ऐक्सेस ग्रामीण लिमिटेड) में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उनके ऑफिस कर्मचारी अरमान निवासी शहीद नगर कॉलोनी थाना किरावली आगरा व अरविंद कुमार निवासी रितैरी थाना कागारौल आगरा बैग में रुपये लेकर एसबीआई में जमा करने जा रहे थे। तभी टूंडली स्थित उद्योग केंद्र के निकट तीन बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनसे रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैंक प्रबंधक ने तीन बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed