सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer Relief for Passengers: 4 Special Trains Announced for Agra Division Connecting Gujarat Bihar and Bengal

Railway News: बिहार-बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, इन चार स्पेशल ट्रेनों का नोट कर लें टाइम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा मंडल के लिए चार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों के ईदगाह, अछनेरा, टूंडला और भरतपुर जैसे स्टेशनों पर ठहराव से गुजरात, बिहार, बंगाल और पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

Summer Relief for Passengers: 4 Special Trains Announced for Agra Division Connecting Gujarat Bihar and Bengal
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी और यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने आगरा मंडल के यात्रियों के लिए चार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से गुजरात, राजस्थान, बिहार, बंगाल और पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। आगरा के ईदगाह, अछनेरा, टूंडला और भरतपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन विशेष 25 अप्रैल को चलेगी, जिसका ईदगाह स्टेशन पर 26 अप्रैल रविवार सुबह 7:30 बजे आगमन और 7:35 बजे प्रस्थान होगा। वापसी में 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम विशेष 29 अप्रैल बुधवार शाम 6:30 बजे ईदगाह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल एसी स्पेशल 29 अप्रैल बुधवार को चलेगी, जो 30 अप्रैल बृहस्पतिवार दोपहर 2:10 बजे ईदगाह और 1:05 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल रविवार को ईदगाह पर दोपहर 2:15 बजे रुकेगी। इसके अलावा उधना-मालदा टाउन की विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed