सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikohabad Murder Case Twist: Son Who Killed Father Arrested in Encounter

सुघर सिंह हत्याकांड: कलियुगी बेटे ने दी अपने बुजुर्ग पिता को खौफनाक मौत, अब खुला उसके कातिल बनने का राज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपी जर्मन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। जांच में सामने आया कि जमीन विवाद और रजिस्ट्री के फैसले को लेकर नाराजगी में उसने अपने ही पिता की सोते समय हत्या कर दी थी और बाद में फरार हो गया था।

Shikohabad Murder Case Twist: Son Who Killed Father Arrested in Encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चर्चित सुघर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बुधवार रात सफलता हाथ लगी। अपने पिता की सोते समय सब्बल से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी जर्मन सिंह की बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार हुई। उसके पैर में गोली लगी है। वह शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाला था।
Trending Videos

पूछताछ में आरोपी जर्मन सिंह ने बताया कि पिता सुघर सिंह अपने हिस्से की पूरी जमीन बड़े भाई मलखान सिंह और उसके बेटे रत्नेश के नाम करने पर आमादा थे। उसे पुख्ता सूचना मिली थी कि बीते सोमवार को पिता तहसील जाकर रजिस्ट्री करने वाले थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने रविवार को ही पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। रविवार दोपहर 2 बजे उसने घर से सब्बल उठाया और खेत पर तारबंदी का बहाना बनाकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह खेत पर ही छिप गया। रात 8 बजे जब बड़ा भाई मलखान खेत से घर चला गया, तब चारपाई पर सो रहे पिता के सिर पर सब्बल से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने पत्नी सुनीता को फोन कर बच्चों समेत भागने को कहा और खुद रात में 10 किमी पैदल चलकर जंगलों में छिप गया। इसके बाद वह आगरा अपने एक रिश्तेदार के पास फरारी काटने पहुंच गया।

सरेंडर से पहले सब्बल छिपाने की थी जुगत
आरोपी ने एक अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर अर्जी भी दाखिल कर दी थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। कानूनी सलाह के अनुसार, वह हत्या में प्रयुक्त सब्बल को ठिकाने लगाने की कोशिश में था ताकि पुलिस को सबूत न मिलें। बुधवार रात वह इसी मकसद से बूढ़ा नहर की ओर जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं।

घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया सब्बल, एक तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed