सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Warehouse and shop sealed for not paying house tax in agra

Agra News: गृहकर जमा नहीं करने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, गोदाम और दुकान सील; चार बकायेदारों को अंतिम चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

गृहकर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को दो संपत्तियों को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Warehouse and shop sealed for not paying house tax in agra
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में गृहकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लोहामंडी जोन में बड़ी कार्रवाई की है। बकाया जमा न करने पर निगम की टीम ने दो संपत्तियों को सील कर दिया, जबकि चार अन्य बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर जल्द भुगतान न करने पर सीलिंग की चेतावनी दी।
Trending Videos


राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत कटघर निवासी बैकुंठी देवी की दुकान तथा आवास विकास सेक्टर-2 में निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले मुन्ना लाल के गोदाम को सील कर दिया गया। इन दोनों संपत्तियों पर क्रमशः 87,051 रुपये और 94,712 रुपये का गृहकर बकाया चल रहा था। निगम द्वारा पहले ही कुर्की वारंट जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद संबंधित बकायेदारों ने कर जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिरकी मंडी निवासी देवकी, वीरेंद्र कुमार, रामजी तथा गुजर तोपखाना निवासी विद्यावती जैन को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में बकाया गृहकर जमा न करने पर इनकी संपत्तियों को भी सील कर दिया जाएगा। कार्रवाई का नेतृत्व जोनल अधिकारी लोहामंडी सीपी सिंह द्वारा किया गया। 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि गृहकर नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, जिससे शहर के विकास कार्य संचालित होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग बार-बार नोटिस और कुर्की वारंट के बावजूद कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed