सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A wave of faith surged in Shiva temples

Gonda News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Shiva temples
दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जला​भिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जला​भ
विज्ञापन
गोंडा। जिलेभर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनाया गया। शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित दुखहरण नाथ मंदिर में दोपहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्टेशन रोड पर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया था। मंदिर के महंत छोटू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Trending Videos


खरगूपुर संवाद के अनुसार, ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। मान्यता है कि पांडवकालीन इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भीम ने की थी। रविवार को तड़के गर्भगृह खुलते ही श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, गन्ना, बेर, धतूरा, दूध व जल अर्पित किया। हर-हर महादेव के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहा। बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मेले में रात तक भीड़ से रौनक रही। सुरक्षा के लिए सीओ सिटी आनंद कुमार राय व प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय की अगुवाई में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन शिवालयों में भी उमड़े श्रद्धालु
वजीरगंज। महाशिवरात्रि पर सिद्धपीठ शिव मंदिर बाबा बालेश्वरनाथ एवं गौरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओम नमः शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। गर्भगृह में डुमरियाडीह चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद तथा आरक्षी सोनम सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं।
नौबस्ता के रामेश्वरनाथ, बानेपुर के कल्याणेश्वर महादेव सहित अन्य ग्रामीण शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। एएसपी राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तुर्काडीहा कस्बे में भी हवन-पूजन के साथ जलाभिषेक किया गया।
करनैलगंज संवाद के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री बरखंडी नाथ महादेव मंदिर समेत बड़ा शिवाला, घंटाघर, गाड़ी बाजार व कटरा घाट स्थित मंदिरों में भक्तों ने जल, बेलपत्र, भांग व दूध अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। कटरा घाट पर सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां महंत सुनील पुरी ने विधिवत जलाभिषेक कराया। मेले में खरीदारी की धूम रही। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भक्ति धाम में उमड़ी श्रद्धा
जयप्रभाग्राम। भक्ति धाम मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही पंचमुखी महादेव पर जलाभिषेक शुरू हुआ। भक्तों ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। क्षेत्र के बाबा सोमनाथ, चिंताहरण, इटियाथोक हनुमान व बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ा।
कटरा बाजार में मनाई गई शिव जयंती

कटरा बाजार। महाशिवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में 90वीं शिव जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिव ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा कटरा बाजार से हनुमानगढ़ी तिराहे, सम्मयमाता मंदिर, पीपल चौराहा होते हुए चौरी शाखा पहुंची। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचारक गुरु गोबिंद, चेयरमेन शमा परवीन व पूर्व अध्यक्ष मुजीबुल हसन (सुबराती) रहे। बीके निशा बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताया।
स्वास्थ्य शिविर में हुई भक्तों की सेवा
गौरा चौकी। महाशिवरात्रि पर सीएचसी बभनजोत के चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण मौर्य के निर्देश पर अल्लीपुर शिव मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. अजय भारती, डॉ. सलमान, असलम व अनिल ने श्रद्धालुओं की जांच व उपचार किया। अधीक्षक ने बताया कि सैदापुर, खमरिया व हथियागढ़ में करीब 200 मरीजों का इलाज करके 10 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
बेलसर आश्रम में भी छाया उल्लास

बेलसर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रगड़गंज आश्रम में महाशिवरात्रि उल्लास से मनाई गई। बीके सुनीता बहन, अजीत सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रज्जन बाबा, कृष्ण पाल सिंह, चंद्र प्रताप सिंह व आनंदपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए।
भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
खरगूपुर। एक इंटर काॅलेज के गेट पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक रामदेव तिवारी एवं प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी के संयोजन में आयोजित भंडारे में सैकड़ों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव
मसकनवा। पाटेश्वरनाथ पतिजिया बुजुर्ग, तिलेश्वरनाथ तेजपुर, चूल्हेश्वर महादेव शिव परसा, सोहिला शिव मंदिर व स्वामी नारायण छपिया समेत क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महमूदपुर सहित कई स्थानों पर 24 घंटे ओम नमः शिवाय का जाप हुआ।

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

दुखहरणनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु व पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed