सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Conversion classes being run in unrecognized schools

Gonda News: बिना मान्यता के स्कूल में चल रहीं धर्मांतरण की कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conversion classes being run in unrecognized schools
विज्ञापन
माधोपुर/रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल में चोरी-छिपे धर्मांतरण की कक्षाएं चल रही हैं। बाहर से मौलवी बुलाकर बच्चों का ब्रेनवाश किया जा रहा है।ये आरोप एक छात्रा के पिता के हैं, जिन्होंने कौड़िया थाने में केजीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को दूसरे समुदाय के एक छात्र ने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश की। सफल न होने पर अश्लील मेसेज भेजकर परेशान भी किया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक व छात्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सिसैयादलेल खां निवासी वारिस खान स्थानीय स्तर पर केजीएन पब्लिक स्कूल संचालित करता है। वह नाबालिग बेटी का कक्षा नौ में दाखिला कराने केजीएन पब्लिक स्कूल गए थे। प्रबंधक वारिस खां ने स्कूल की मान्यता न होने का तथ्य छिपाकर दाखिला ले लिया। बेटी से पता चला कि स्कूल में मौलवी को बुलाकर बच्चों का ब्रेनवाश किया जा रहा है। प्रबंधक के परिवार के करीबी व कक्षा 12 के छात्र परवेज खान ने बेटी से दोस्ती की कोशिश की। सफल नहीं हुआ तो इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजकर अभद्र टिप्पणी की। पिता के मुताबिक बेटी ने विरोध जताया तो परवेज ने मेसेज डिलीट कर दिया। शनिवार को छात्रा का भाई स्कूल में शिकायत करने गया तो प्रबंधक समेत अन्य ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ा लिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी वारिस खां, परवेज खान, सलाहुद्दीन हाफिज, इसराइल, जकीरे, साजिद, अरशद, इबरान और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है। आरोपी स्कूल प्रबंधक वारिस खां, छात्र परवेज खान, सलाहुद्दीन हाफिज व इसराइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र का मोबाइल जब्त किया गया है। मोबाइल की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed