{"_id":"6992104585a6c07d37063533","slug":"student-dies-in-accident-cousin-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-152320-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में छात्र की मौत, चचेरा भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर पहाड़ी तिराहा के पास रविवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
गौहानी के मजरा हरदिहन पुरवा निवासी विजय बहादुर दूबे का बेटा अभिषेक (18) कक्षा 11 का छात्र था। रविवार शाम वह अपने चचेरे भाई नवीन के साथ दुर्जनपुर बाजार में कपड़े प्रेस कराने गया था। शाम छह बजे लौटते समय इंडियन बैंक के पास गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे नवीन को भी चोटें आई हैं।
दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अभिषेक को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि अभिषेक हेलमेट नहीं पहने था। सिर में गंभीर चोट से मौत हुई है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।पिकअप को कब्जे में लिया गया है। दो भाइयों में छोटे अभिषेक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां पूनम, पिता व भाई आशीष का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos