सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   When the mother called for food, she received the news of her son's death

Gonda News: मां ने खाने के लिए फोन किया तो मिली बेटे की मौत की खबर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
When the mother called for food, she received the news of her son's death
अमन की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज के भगोहर बुटहन पुरवा निवासी अमन (17) की रविवार को अयोध्या में देवकाली ओवरब्रिज पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से मौत हो गई। बाइक चला रहा दोस्त अकुल (22) निवासी दुबौली नौबस्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है।
Trending Videos

इंटरमीडिएट का छात्र अमन दो बहनों का अकेला भाई था। 18 फरवरी से उसकी बोर्ड परीक्षा थी। महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह अमन अपनी मां नीलम को लेकर महादेवा स्थित गोरेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने गया था। वहां लौटा तो दोस्त अकुल ने अयोध्या चलने के लिए कहा। अमन घर में बताए बिना उसके साथ अयोध्या चला गया। दोपहर तीन बजे तक अमन घर नहीं आया तो मां नीलम ने भोजन करने के लिए उसे फोन किया। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अमन की कॉल रिसीव करके नीलम को हादसे की जानकारी दी। अमन की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के रामचरित्र तिवारी ने बताया कि अमन के रिश्तेदारों के साथ वह अयोध्या रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की डूबने से हुई थी मौत
अमन के पिता विष्णु गोस्वामी की 15 वर्ष पहले बहराइच में नानपारा के पास डूबने से मौत हो गई थी। बड़ी बहन साधना की शादी हो चुकी है। छोटी बहन वंदना 18 वर्ष की है जो घर में ही रहती है। हादसे में अमन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाबा शिवचंद बार-बार बेहोश हुए जा रहे हैं। मां नीलम बदहवास हैं। बहन साधना व नीलम भी बिलख रही हैं।

अमन की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

अमन की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed