{"_id":"6a52621453a1587cf5066f6c","slug":"allegation-of-conspiracy-to-take-over-church-property-case-registered-against-16-people-gonda-news-c-100-1-slko1026-162057-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चर्च की संपत्ति पर कब्जे की साजिश का आरोप, 16 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चर्च की संपत्ति पर कब्जे की साजिश का आरोप, 16 पर रिपोर्ट
Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। चर्च एवं उससे संबद्ध शैक्षणिक संस्थान की संपत्ति पर कथित कब्जे की साजिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर चर्च के प्रबंधक ने छह नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगवा गांव स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च के प्रबंधक कैरल मैथ्यू लाल ने बताया कि वर्ष 1923 से संचालित चर्च तथा उससे संबद्ध जेम्स हार्वे मेमोरियल इंटर कॉलेज की भूमि व अन्य संपत्तियों पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने कथित तौर पर फर्जी संस्थाएं बनाकर कूटरचित अभिलेख तैयार किए। आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर संस्था के प्रबंधन और संपत्ति पर अवैध दावा किया जा रहा है।
प्रबंधक के अनुसार, 29 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जिले के गोपाल नगर भुसौलिया निवासी शाजी वर्गिस, लखनऊ के सरोजनी बाबू मार्ग निवासी राजेंद्र घोरसानी, बिहार प्रांत के मोतिहारी निवासी सुशील जेम्स, लखनऊ के कल्याणपुर बसंत विहार निवासी हरिकिशन केके मसीह, लखनऊ के कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी वीरेंद्र नाथ महतो और पवन एनसन निवासी अज्ञात अपने 10 साथियों के साथ चर्च परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी प्रबंधक कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे महत्वपूर्ण अभिलेख और अन्य सामान उठा ले गए। आरोप है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी को सौंपी गई है।