फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power outage lasted 12 hours; over 70 villages affected

Gonda News: 12 घंटे तक गुल रही बिजली, 70 से अधिक गांव प्रभावित

Sat, 11 Jul 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Power outage lasted 12 hours; over 70 villages affected
गोंडा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। शुक्रवार रात से शनिवार तक अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीकी खराबी, एचटी लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर में आग लगने से कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते इटियाथोक, वजीरगंज, परसपुर और माधोपुर क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों में 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। दूसरी ओर वजीरगंज क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

इटियाथोक उपकेंद्र से जुड़े साउथ, खरगूपुर और बलरामपुर फीडरों की बिजली शुक्रवार रात करीब दो बजे बारिश के दौरान बाधित हो गई। इससे करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। साउथ और खरगूपुर फीडर की बिजली शनिवार सुबह बहाल कर दी गई, जबकि बलरामपुर फीडर की आपूर्ति दोपहर 2 बजे बहाल हो सकी। वजीरगंज के मोहनपुर उपकेंद्र पर शुक्रवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आग लग गई। मरम्मत के बाद जैसे ही सप्लाई चालू की गई, 33 केवी लाइन का इंसुलेटर टूट गया। इसके चलते करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

माधोपुर क्षेत्र के नरायनपुर कला फीडर की बिजली शुक्रवार रात 10 बजे बारिश शुरू होते ही ठप हो गई। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। परसपुर में आंटा नहर के पास निर्माणाधीन बाईपास के समीप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से बांसगांव फीडर के करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रह। वहीं चकरौत फीडर करीब चार घंटे ब्रेकडाउन में रहा। कस्बे में कई स्थानों पर जंपर कटने से भी लोगों को घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग
वजीरगंज। क्षेत्र के हाथी दुबे पुरवा निवासी राधेश्याम दुबे की भैंस शनिवार शाम बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मर गई। पशुपालक के अनुसार भैंस गर्भवती थी और उसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। एसडीओ विकास यादव ने मामले की जांच कराने की बात कही, जबकि लेखपाल दीपक त्रिपाठी ने एक लाख रुपये का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तहसील भेजने की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed