{"_id":"6a52623183c09f4acb0d6068","slug":"woman-dies-of-snakebite-gonda-news-c-100-1-slko1028-162069-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सर्पदंश से महिला की मौत
Sat, 11 Jul 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर। कटरा बाजार के खानपुर गांव में शनिवार सुबह सर्पदंश से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी यार मोहम्मद की पत्नी आसमा बानो (58) शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने घर में सो रही थीं। परिजनों के अनुसार इसी दौरान किसी सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शरीर में बेचैनी और अन्य लक्षण दिखाई देने पर परिजन तत्काल उन्हें बालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सर्पदंश पर बरतें सतर्कता
डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल का कहना है कि सर्पदंश होने पर मरीज को घबराना नहीं चाहिए। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और जहर जल्द फैलता है। जख्म पर चीरा लगाने, जहर चूसने या झाड़फूंक कराने जैसी गलतियों से बचें। मरीज को बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल या एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाएं। समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। बताया कि रात में जमीन पर न सोएं। टॉर्च का प्रयोग करें और घर के आसपास साफ-सफाई रखें।