सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with bull, Rajgir man dies

Gonda News: सांड़ से टकराई बाइक, राजगीर की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull, Rajgir man dies
विज्ञापन
बेलसर/झंझरी। गोंडा-बेलसर मार्ग पर लौवाटेपरा के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार राजगीर तिलकराम (32) की सांड़ से टकराकर मौत हो गई। वह बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के भिरवा गांव के रहने वाले थे। मृतक के पिता नंदा ने बताया कि पुत्र तिलकराम गोंडा में रहकर बेलसर इलाके में टाइल्स लगाने का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने साथी राजगीर मंटू को गुरुनानक चौक छोड़ने गए थे। करीब सात बजे लौटते समय गोंडा-बेलसर मार्ग पर लौवाटेपरा के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में तिलकराम की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक सवार तिलकराम हेलमेट नहीं लगाए थे। सांड़ से बाइक टकराने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed