सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car Rear-Ends E-Rickshaw in Gonda Girl Dies Two Children Injured Locals Create Uproar

Gonda News: कार ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल, लोगों ने किया हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Car Rear-Ends E-Rickshaw in Gonda Girl Dies Two Children Injured Locals Create Uproar
मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार को कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। जबकि, उसका भाई और चचेरी बहन घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है।

Trending Videos


हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव के पास हुआ। बताया गया कि बालपुर जाट निवासी अनिल सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। वह अपनी पत्नी अनीता, भतीजी शिवानी, भतीजे अन्नू और बेटी नैन्सी के साथ दोपहर को बालपुर बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सवार शिवानी (8), अन्नू (5) और नैन्सी (2) सड़क पर गिर गए। इसी दौरान कार शिवानी को कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में अन्नू और नैन्सी घायल हो गए।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के दौरान हल्का विवाद हुआ, लेकिन बल प्रयोग का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed