सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers, Pradhans and entrepreneurs were honored

Gonda News: किसानों, प्रधानों व उद्यमियों का हुआ सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers, Pradhans and entrepreneurs were honored
शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ
विज्ञापन
गोंडा। गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, नारी सशक्तीकरण की मिसाल भी पेश की गई। खेती-किसानी के आधुनिक तौर-तरीकों से लेकर साइबर सुरक्षा तक विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों, ग्राम प्रधानों, महिलाओं और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। गांव शिक्षित और स्वस्थ बनें, इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश का हृदय गांवों में बसता है, इसलिए जागरूकता और महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि गांव के विकास से ही सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं ताकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल सके। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम से गांव स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में एससीपीएम कॉलेज की चेयरमैन अलका पांडेय, एलबीएस कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना राय, डॉ. सुवर्णा, डॉ. मधुलिका गुप्ता, डॉ. अभिलाषा मिश्रा, नीता सिंह, व्यापारी भूपेंद्र आर्य, अतीक अहमद, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, शिक्षक एसपी मिश्र, अवध नर्सिंग कॉलेज की आकांक्षा श्रीवास्तव, कसीम सिद्दीकी, ज्योत्सना सिंह, सरिता पांडेय, किरन शुक्ला, अंशू दूबे, ज्योति तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अभियंता बिजली यदुनाथ यथार्थ, उपायुक्त उद्योग बाबूराम यादव, उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी, आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा, रक्षंदा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गांवों को बनाएं अपराध मुक्त
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि गांवों को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मिशन शक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
स्कूली बच्चों ने बांधा समां
फुलवारी पब्लिक स्कूल, वेदम स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर, जीजीआईसी, एलबीएस कॉलेज, रघुकुल विद्यापीठ, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, अवध नर्सिंग कॉलेज और एससीपीएम कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला सशक्तीकरण, देशभक्ति और ग्रामीण विकास पर आधारित प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कॉमेडी स्टार रमेश दुबे ‘रमेशवा’ ने अवधी हास्य से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अवधी हास्य कलाकार ममता संदीपन मिश्र ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
स्टॉलों पर उमड़े लोग
मयूर ग्रुप के स्टॉल पर कच्ची घानी, बेसन व अन्य उत्पादों की जानकारी दी गई। अपना पशु आहार के स्टॉल पर पशु चिकित्सा संबंधी सलाह दी गई। मयूर ग्रुप ने किसानों को उपहार भेंट किए। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी लेने के लिए भीड़ जुटी रही। ट्रैक्टर, बाइक और पराग समेत अन्य स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही लकी ड्राॅ कराया गया।
कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम में मयूर ग्रुप, अपना पशु आहार, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सहयोगी व ऊषा इंटरप्राइजेज, राॅयल इनफील्ड पीएडब्ल्यूपीएल, वीआर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वेदम स्कूल, पराग, एमएम एग्रीकल्चर मशीनरी, एमएमआर यूनिक एग्रीकल्चर, कोको एसोसिएट, केर्ड बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बलरामपुर चीनी मिल, इंडियन बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक, ट्रेंड सलूजा, बजाज शुगर मिल, उद्यान, गन्ना, स्वास्थ्य, संभागीय परिवहन, कृषि व समाज कल्याण विभाग, युवा सोच, कमल मोटर्स, कटरा बाजार व धानेपुर नगर पंचायत, आरएन पांडेय हॉस्पिटल, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, विधायक अजय सिंह व विधायक प्रभात वर्मा सहयोगी की भूमिका में हैं।

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अध्यक्ष गरिमा भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed