{"_id":"698e1fac494a3a320f05f894","slug":"two-sub-inspectors-suspended-on-bribery-charges-gonda-news-c-13-1-lko1034-1603095-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घूसखोरी के आरोप में दो उपनिरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घूसखोरी के आरोप में दो उपनिरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र की भ्रष्टाचार निरोधी सेल की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दो मामलों में आरोपी उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
पहला मामला श्रावस्ती के थाना हरदत्तनगर ग्रिंट से जुड़ा है। बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र के छोटा गुलौरा निवासी राजेंद्र वर्मा ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 20 जून 2025 की रात उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और पूछताछ के नाम पर थाने ले गए। आरोप है कि सुबह छोड़ने के लिए स्थानीय दलाल के माध्यम से उनसे 1.30 लाख रुपये वसूल लिए।
दूसरा मामला श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी से विवाद में एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई के नाम पर जेल चौकी प्रभारी एसएन यादव ने दलाल के माध्यम से दो हजार रुपये लिए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
दोनों शिकायतों पर आईजी अमित पाठक के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधी सेल ने गोपनीय जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। विस्तृत जांच में भी दोनों मामलों की पुष्टि हुई। इस पर थाना हरदत्तनगर ग्रिंट के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा तथा जेल चौकी प्रभारी एसएन यादव को निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos