सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher dies in accident

Gonda News: हादसे में शिक्षक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies in accident
विज्ञापन
मनकापुर। छपिया के पटखौली निवासी हिमांशु चौहान (32) बृहस्पतिवार को बाइक से मुख्यालय जा रहे थे। दोपहर तीन बजे जोगापुर गांव के पास पीछे से आ रही पिकअप से बाइक में टक्कर लगने से हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि हिमांशु हेलमेट नहीं पहने थे, इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

मां बहनों को छिना सहारा
हिमांशु के पिता कुंज बिहारी चौहान का 11 दिसंबर 2025 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके हिमांशु एक निजी महाविद्यालय में शिक्षक थे। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। मौत से मां जानकी देवी, बहन पूर्णिमा व पुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed