सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods of 9 houses in four villages reduced to ashes due to fire

Gonda News: आग से चार गांवों में 9 घरों का सामान राख

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Goods of 9 houses in four villages reduced to ashes due to fire
आग लगने से जले नोटों को देखते पीड़ित।
विज्ञापन
माधोपुर/विश्नोहरपुर/नवाबगंज/पसका/इटियाथोक/ गोंडा। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए अग्निकांड कई घटनाओं ने गांवों में भारी तबाही मचाई है। कटरा बाजार के भदैया पुरवा बनगांव में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जय प्रकाश ने बताया कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई और चिंगारी झोपड़ी पर गिरी। इससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बजरंग मिश्र, ननके, जय प्रकाश और सत्य प्रकाश के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब दो क्विंटल सरसों, 50 किलो गेहूं, सात क्विंटल चावल, उड़द, कपड़े, गैस सिलिंडर आदि राख हो गए।
Trending Videos

नवाबगंज के तुरकौली के मुरावन पुरवा में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अचानक बद्री के घर से लपटें उठने लगीं। तेज हवा के कारण लपटें भड़क उठीं और राम प्रसाद, देवीदीन और पाटन दीन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब तीन लाख रुपये, जेवर, बाइक, ऑटो, साइकिल, राशन और घरेलू सामान ष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसका के मधईपुर खांडेराय गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से राम सूरत के छप्पर में आग लग गई। वह मजदूरी करने गए हुए थे। आग में कपड़े, अनाज, चारपाई समेत पूरा घरेलू सामान जल गया।


इटियाथोक में गोदाम में आग, हजारों का नुकसान
- इटियाथोक क्षेत्र में खरगूपुर मार्ग पर स्थित एक तारकोल के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हैंडपंप व मोटर की मदद से आग बुझाई। इस घटना में करीब एक लाख रुपये के प्लास्टिक ड्रम जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed