{"_id":"69ceb0067d869fb4f306e085","slug":"katihar-amritsar-special-train-will-run-via-gonda-gonda-news-c-100-1-slko1026-155473-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा होकर चलेगी कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा होकर चलेगी कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने कटिहार से अमृतसर के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी। कटिहार-अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05736/05735) का संचालन कटिहार से एक अप्रैल से 27 मई तक प्रत्येक बुधवार और अमृतसर से तीन अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को नौ फेरों के लिए किया जाएगा।
कटिहार से चलने वाली ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 02:10 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से चलकर ये ट्रेन दूसरे दिन सुबह 05:30 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से गोंडा के यात्रियों को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन का संचालन वाया गोरखपुर किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। यह ट्रेन पूर्णिया, अररिया, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला और जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। (संवाद)
Trending Videos