सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers outraged over unannounced power cuts; stage protest

Gonda News: अघोषित कटौती पर भड़के वकील, प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyers outraged over unannounced power cuts; stage protest
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से नाराज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नियमित विद्युत आपूर्ति कराने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने किया। संचालन महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के शहरों और कस्बों में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान करने के बजाय उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन से पूर्व बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर अधीक्षण अभियंता का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ब्रह्मानंद सिंह, संतोषी लाल तिवारी, भगवती प्रसाद पांडेय, श्रीकांत पांडेय, विद्याराम शुक्ल, सुधीर सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, राजेश पांडेय, अनुराग तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed