{"_id":"6a2a603218c22b3f40097e54","slug":"video-video-gada-ma-mathatha-karana-pahaca-tha-mata-na-ghara-lya-tha-saga-bhaiya-caca-bhataja-samata-paca-ka-mata-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में मदद करने पहुंचे थे, मौत ने घेर लिया; दो सगे भाइयों, चाचा-भतीजे समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में मदद करने पहुंचे थे, मौत ने घेर लिया; दो सगे भाइयों, चाचा-भतीजे समेत पांच की मौत
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने नरायनपुर माझा और आसपास के गांवों को गहरे सदमे में डाल दिया है। घायल युवक की मदद के लिए दौड़े लोगों को क्या पता था कि कुछ ही मिनटों बाद मौत उन्हें अपनी चपेट में ले लेगी। तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर में दो सगे भाइयों, चाचा-भतीजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।
नरायनपुर माझा गांव के रहने वाले हसन मोहम्मद और इम्तियाज अली सगे भाई थे। दोनों गांव में नाई की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की मदद करने के लिए दोनों भाई अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इसी हादसे में गांव के गुलशन और उसका 10 वर्षीय भतीजा अंशुमान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशुमान ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार से चाचा-भतीजे की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।
तरहटा गांव निवासी संजय तिवारी भी हादसे का शिकार हो गए। संजय तहसील में मुंशी का काम करते थे और रोज की तरह घर लौट रहे थे। पहले डंपर की टक्कर से घायल हुए और फिर उन्हें बचाने पहुंचे लोगों के साथ एसयूवी की चपेट में आ गए।
रो-रोकर बेहाल हैं परिजन
गुरुवार को गांव में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि एक साथ इतनी मौतें पहले कभी नहीं हुईं।
पुलिस हिरासत में चालक और वाहन स्वामी
पुलिस ने हादसे के बाद एसयूवी चालक और वाहन स्वामी को हिरासत में ले लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
हादसे के बाद गांव में तनाव और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।