सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power restored after 45 hours; population of over one lakh affected

Gonda News: 45 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, एक लाख से अधिक आबादी रही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Power restored after 45 hours; population of over one lakh affected
गोंडा के धानेपुर में बुधवार को केबल करने में जुटे कर्मी।
विज्ञापन
धानेपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच मेहनौन विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति करीब 45 घंटे तक ठप रहने से एक लाख से अधिक आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार शाम 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लगातार तकनीकी जांच और पेट्रोलिंग के बाद बुधवार को धानेपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास अंडरग्राउंड लाइन में ब्लास्ट का पता चला, जिसे दुरुस्त करने के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।


स्थानीय निवासी अयोध्या जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे बिजली गुल हो गई थी। गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। प्रभारी अवर अभियंता अवनीश पांडेय ने बताया कि शुरुआत में ओवरहेड लाइन में फॉल्ट की आशंका के चलते जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलिंग के दौरान एक इंसुलेटर ब्लास्ट मिला, जिसे बदल दिया गया, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद अंडरग्राउंड लाइन की जांच कराई गई, जिसमें रामजानकी मंदिर के पास 33 केवी लाइन ब्लास्ट मिला। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मेहनौन उपकेंद्र से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन



चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, 20 घरों में अंधेरा
कटरा बाजार क्षेत्र के रायपुर फकीर ग्राम पंचायत के लदई पट्टी गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 20 घरों की बिजली चार दिनों से गुल है। ग्रामीण राजमणि पांडेय, नकुल, रमेश, राजेश और जीवनलाल ने बताया कि सात जून को ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, लेकिन अब तक बदला नहीं गया। मोबाइल चार्जिंग और इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। रात में अंधेरा रहने से चोरी की आशंका बनी हुई है। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है और जल्द ही स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग
दुल्लापुर तरहर के लालापुरवा गांव के ग्रामीण बुधवार को देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। अशोक कुमार, विजय शंकर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ को ज्ञापन देकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed