{"_id":"6a29b1d9b6f9c25088035944","slug":"sso-assaulted-after-intruders-enter-electrical-substation-gonda-news-c-100-1-slko1026-160074-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार रात कुछ युवकों द्वारा हंगामा करने और ड्यूटी पर तैनात शिफ्ट सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर एसएसओ ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसएसओ पंचम कुमार के अनुसार, वह मंगलवार रात करीब 10 बजे उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान रानीपुरवा क्षेत्र के कुछ युवक उपकेंद्र पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि युवक जेई और एसडीओ के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। पंचम कुमार ने उन्हें शांत रहने और अपनी समस्या बताने के लिए कहा ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
तहरीर के मुताबिक, समझाने का प्रयास किए जाने पर युवक नाराज हो गए और विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी लोहे की रॉड उठा ली और पंचम कुमार पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आईं। घटना से उपकेंद्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान युवकों पर कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर मौजूद एसएसओ सहायक दुर्गा यादव और अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना के बाद पंचम कुमार ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।