सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police recruitment exam will be held in two shifts at 14 centers

Gonda News: 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held in two shifts at 14 centers
विज्ञापन
गोंडा। 14 और 15 मार्च को जिले में 14 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसको लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
Trending Videos

डीएम ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:05 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5:05 बजे तक होगी। दोनों दिनों की परीक्षाओं को में 19,200 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर समय से पहुंचकर पहले ही निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दौरान अनुशासन तथा निष्पक्षता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा, सीओ विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



परीक्षा को लेकर इन पर रहा फोकस
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अभ्यर्थी या उनके परिजन किसी भी समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 05262-230125 और 05262-358560 पर दे सकते हैं।
बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईटीआई चौराहा स्थित शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) मेवतियान में निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। प्रवेश पत्रों की जांच की प्रक्रिया को सुचारु बनाएं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed