{"_id":"69b1acdfa9098594ed0d1635","slug":"two-pradhans-who-made-the-village-shine-at-the-national-level-gonda-news-c-100-1-slko1026-153944-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्रीय स्तर पर चमकीं गांव को चमकाने वालीं दो प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्रीय स्तर पर चमकीं गांव को चमकाने वालीं दो प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
नईदिल्ली में प्रधान को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
मनकापुर/ पसका। जिले की दो महिला प्रधानों ने महिला सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी है। नई दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री सम्मान समारोह में शामिल होकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी मंच पर प्रस्तुत की। मनकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ की प्रधान अर्चना पांडेय व परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंगेरी की प्रधान रंजना सिंह ने गांव में कई विकास कार्य कराए हैं।
बैरीपुर रामनाथ में वर्ष 2021 से 2026 तक के पंचवर्षीय अवधि में पंचायत भवन, पीएलसी सेंटर बनवाने के साथ ही विद्यालय का कायाकल्प कराया। गांव के हर सार्वजनिक स्थान को सीसीटीवी कैमरे से लैस करते हुए स्ट्रीट लाइटों से जगमग किया। जलनिकासी की समस्या दूर कराई गई। सड़कों के निर्माण से लोगों को सुविधा मिली। धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के साथ तमाम विकास कार्य कराए गए हैं।
परसपुर के चंगेरी गांव में स्कूल में डिजिटल कक्षाएं हों या ओपन जिम, सीएससी सेंटर व अन्नपूर्णा भवन सुविधा देने के साथ विकास की गवाही दे रहा है। पंचायत भवन, एएनएम सेंटर में लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। नाली, सड़क बनाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की प्रधान को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।
ग्राम पंचायत चंगेरी
- आबादी करीब 6000
- मजरे-14
- 140 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ
गांव में हुए ये काम
- पंचायत भवन, अन्नपूर्णा भवन ।
- सीएससी सेंटर के साथ सीसीटीवी कैमरे।
- एएनएम सेंटर, सामुदायिक शौचालय ।
- आरआरसी सेंटर, अंत्येष्टि स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र।
- ओपन जिम, डिजिटल विद्यालय।
- तालाब जीर्णोद्धार के साथ अन्य कार्य।
नंबर गेम
ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ
मजरे-07
- आबादी करीब 5000
- 500 वृद्धावस्था व 80 विधवा पेंशन लाभार्थियों को लाभ।
गांव में हुए ये काम
- ब्लॉक का पहला पंचायत लर्निंग सेंटर।
- पंचायत भवन व अन्नपूर्णा भवन निर्माण।
- विद्यालय का कायाकल्प, पक्की नाली, पक्की सड़क
- पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट और बेंच की व्यवस्था।
- सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन व सीसीटीवी की व्यवस्था
- ओवरहेड टैंक निर्माण व तालाब का जीर्णोद्धार।
मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ व परसपुर के चंगेरी की प्रधान को सम्मान मिला है। यह जिले के लिए अच्छी बात है। दोनों प्रधानों ने गांव में विकास कार्य कराए हैं। कई नवाचार किए हैं। अन्य पंचायतों में भी इसी तरह के विकास व नवाचार कार्य कराए जाएंगे।
-- लालजी दुबे, डीपीआरओ, गोंडा
Trending Videos