{"_id":"691e0dac975657294509108c","slug":"women-told-their-pain-to-the-commission-member-gonda-news-c-100-1-gon1001-147477-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आयोग की सदस्य को महिलाओं ने बताया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आयोग की सदस्य को महिलाओं ने बताया दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही के सामने बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने अपना दर्द सुनाया। सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान आठ महिलाओं के प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें पांच महिलाओं की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करवा दिया गया। तीन महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
इसके बाद ऋतु शाही ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। मरीजों के बैठने के उचित प्रबंध न होने के कारण नाराजगी जताई। उन्होंने वार्डों में जाकर प्रसूताओं का हाल जाना। सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह को आवश्यक सुधार करने को कहा।
आंगनबाड़ी केंद्र ददुआ बाजार में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई व पोषण की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरीकृपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। पंतनगर स्थिति वृद्धजन आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी ली। जिला कारागार में बंदी महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलसर में बेटियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर शिक्षा व व्यवस्थाएं देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चेतना सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos