{"_id":"69da9d98864ac24ff50140f6","slug":"accused-of-taking-rs-200-for-weighing-and-filling-wheat-bags-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138532-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गेहूं की ताैल व बोरी भराई के लिए 200 रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गेहूं की ताैल व बोरी भराई के लिए 200 रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 19- राठ के गल्ला मंडी गेंहू खरीद केंद्र में किसानों से जानकारी लेती विधायक मनीष
- फोटो : 1
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। शनिवार को नवीन गल्ला मंडी समिति में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का विधायक मनीषा अनुरागी ने निरीक्षण किया। इस दाैरान किसानों की शिकायत पर विधायक ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। किसानों का आरोप है कि गेहूं की ताैल और बोरी भराई के नाम पर उनसे प्रति क्विंटल 150 से 200 रुपये की वसूली की जा रही है।
विधायक को निरीक्षण के दौरान मंडी में संचालित आठ खरीद केंद्रों में से छह पर ही गेहूं की ताैल होते मिली। दो केंद्रों पर बारदाने की कमी के कारण खरीद शुरू नहीं हुई। भारतीय खाद्य निगम केंद्र में जराखर गांव के किसान उत्तम सिंह ने विधायक को बताया कि केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदने के नाम पर प्रति क्विंटल 150 से 200 रुपये खर्च के रूप में वसूल रहे हैं। इस पर विधायक ने केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा को जमकर फटकार लगाई।
इसी तरह एसएमआई खरीद केंद्र में मोनिका सचान व विपणन शाखा में राजेश कुमार के केंद्र पर किसानों से ताैल व भराई के नाम से प्रति क्विंटल 50 रुपये लिए जाने की शिकायत मिली। बी-फेक्ट केंद्र में केंद्र प्रभारी पर किसानों से गेहूं खरीद कर केंद्र में बेचने का मामला सामने आया। इस पर विधायक ने तहसीलदार दिलीप कुमार को जांचकर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विधायक ने कहा कि किसानों का किसी भी प्रकार से शोषण न किया जाए। अन्यथा शासन से सख्त कार्रवाई कराएंगी। यहां पर पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, रामसेवक राजपूत, मंडी सचिव राजेश कुमार, अखिलेश बाबू, रामजीवन राजपूत मौजूद रहे।
Trending Videos