{"_id":"69da9cc66e36c4efed07be74","slug":"sadhvi-expressed-displeasure-over-negligence-in-wheat-procurement-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-138539-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर साध्वी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर साध्वी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
फोटो11एचएएमपी 26- शिकायतों को सुनती राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को शहर के डाक बंगला में जनसुनवाई में 26 शिकायतों को सुना। गेहूं खरीद में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को सिस्टम ठीक करने के सख्त निर्देश दिए।
देवकुमार पॉलीवाल समेत अन्य किसानों ने बताया कि लेखपाल सत्यापन के नाम पर परेशान कर रहे हैं। पहले से ही देर से खरीद शुरू हुई है। आयोग की अध्यक्ष ने एसडीएम राकेश कुमार से कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। पूरा सिस्टम बिगड़ा हुआ है, कर्मचारियों को दुरुस्त करें।
मजरा छोटा कछार निवासी राजकुमार ने पुराने मामले में प्रधान प्रतिनिधि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने की बात कही। कुरारा निवासी सीता सोनकर ने जमीन पर कब्जे, इंगोहटा निवासी राजेश्वरी ने पारिवारिक विवाद में देवरानी पर धमकी देने का आरोप लगाया। राजेश निषाद खेत से मौरंग ठेकेदारों द्वारा जबरन रास्ता बना लेने की शिकायत की और कहा कि खेत नुकसान का पैसा भी नहीं दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, अध्यक्ष कुलदीप निषाद मौजूद रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष के मकान पर कब्जा
शहर के मोहल्ला रहुनिया निवासी अंकित गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को शिकायती पत्र दिया और बताया कि उनके मकान पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है। इस पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
ग्राम प्रधान की जांच कराने वालों की भी हो जांच
बड़ागांव प्रधान हरदौल निषाद अपनी शिकायत सुनाते उसके पहले ही अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों से कहा कि यह जनता के वोट से निर्वाचित है। इन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। जो भी जांच करनी हो करें और मामला कोर्ट में है तो रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो लोग लगातार इन्हें परेशान कर रहे हैं उन लोगों की भी जांच होनी चाहिए।
Trending Videos