सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire broke out in the house, burning cash and household goods.

Hamirpur News: घर में लगी आग, नकदी व गृहस्थी का सामान जला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, burning cash and household goods.
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिहुंनी खुर्द गांव स्थित एक घर में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें देख मोहल्लेवासियों में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखी नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात रहा।
Trending Videos

बिहुंनी खुर्द गांव निवासी प्रेमनारायण राजपूत के घर में शनिवार दोपहर छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद महिला-पुरुष व बच्चे चीख-पुकार के साथ घर के बाहर की ओर भागे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया। पीड़ित प्रेमनारायण ने बताया कि आग से बक्से के अंदर रखे 20 हजार रुपये, अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे कानूनगो नत्थू प्रसाद व लेखपाल दिनेश कुमार कुशवाहा ने घटनास्थल का मुआयना किया। आर्थिक नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed