सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student council officials raised slogans at the SP office.

Hamirpur News: विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एसपी ऑफिस पर की नारेबाजी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Student council officials raised slogans at the SP office.
फोटो11एचएएमपी 29- क्षेत्रा​धिकारी को ज्ञापन देते एवीबीपी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दोपहर के समय पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंच गए। यहां पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ ने पहुंचकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि 10 दिन में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंकेंगे।
Trending Videos



शनिवार को संगठन मंत्री निशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचे। पुलिस अधीक्षक थाना दिवस में थे। अधिकारी के न मिलने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया कि नौ अप्रैल को जावेद उर्फ खन्ना से विवाद हुआ था। पुलिस ने मनमाने तरीके से धाराएं लगाईं और उसे जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषभ वासु, अनिकेत कश्यप, विमल यादव, अर्जुन सिंह यादव, पीयूष यादव, सिद्धार्थ सिंह, आलोक श्रीवास, संदीप पाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर पहुंचे सदर सीओ राजेश कमल ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और अपने दफ्तर में बैठकर उनसे वार्ता की। जरूरी आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed