सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DRM inspected stations, summoned four employees over flaws in signal system

Hamirpur News: डीआरएम ने स्टेशनों का किया निरीक्षण, सिग्नल सिस्टम में खामियों पर चार कर्मचारी तलब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected stations, summoned four employees over flaws in signal system
फोटो 11 एचएएमपी 27- रागौल स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर/मौदहा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को यमुना साउथ बैंक और भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यहां पर जनरेटर कक्ष, सिग्नल कक्ष, टेलीकॉम ड्यूटी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और संचालन कक्ष को जांच की। खामियां मिलने पर चार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रागौल में कार्य की धीमी प्रगति पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
Trending Videos

सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर आईपीएस बैटरी कक्ष बंद मिलने और सिग्नल प्रणाली में खामियां पाए जाने पर डीआरएम ने सहायक स्टेशन मास्टर विनय कुमार सहित संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने यमुना नदी पर बन रहे नए रेलवे पुल का भी निरीक्षण किया। रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफॉर्म के शौचालयों में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चहारदीवारी न होने से बाहरी लोगों की आवाजाही को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खंड के स्टेशनों पर चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे।
ज्ञापन सौंप की ट्रेनों के ठहराव की मांग
रागौल में निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने, यात्री सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। डीआरएम ने आश्वासन देते हुए यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता बताया। सपा नेता जावेद मेजर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहमद हसन, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, चेयरमैन रजा मुहम्मद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इचौली में फरियादी मायूस लौटे
इचौली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण संजय त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, हरदीपक निषाद, राजाराम, श्यामबाबू गुप्ता समेत अन्य लोग अधिकारियों के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। काफी देर इंतजार के बाद फरियादी मायूस होकर लौट गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed