{"_id":"69b6fe0d02804d82a90ed984","slug":"accused-of-withdrawing-rs-50000-by-forging-signature-on-cheque-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137404-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 50 हजार रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 50 हजार रुपये निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी एक युवती ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज मिलने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी शिववती ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। बताया कि उसके पति पीएनसी कंपनी में कर्मी थे कुछ माह पूर्व काम करने के दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई। कंपनी ने मुआवजे के तौर पर उसे नौ लाख रुपये दिए। आरोप लगाया कि मजदूरों को ठेके में काम कराने वाले एक ठेकेदार ने बैंक से इश्यू हुई चेक बुक से चार चेक फाड़ लिया, हालांकि उसने उस पर अपने हस्ताक्षर नहीं किए थे। शुक्रवार को उसके मोबाइल में 50 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया, यह देख कर वह स्तब्ध रह गई। शहर के रमेड़ी सड़क स्थित बैंक जाकर पता किया तो घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos