{"_id":"69b7010bd2cf2f63190eb034","slug":"evaluation-of-answer-sheets-from-march-18-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137394-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू करेगा। जिले में इसके लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की सूची सोमवार को जारी होगी। एक परीक्षक रोजाना कम से कम 10वीं की 50 और 12वीं की 45 कॉपियां जांचनी होंगी।
जिले में 43 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गईं। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्र शहर का राजकीय इंटर कॉलेज व विद्यामंदिर इंटर कॉलेज को बनाया गया है।
मूल्यांकन कार्य वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उत्तर पुस्तिका या मूल्यांकन से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करना प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र के आसपास की सुरक्षा काफी कड़ी रहेगी।
Trending Videos