सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kanshi Ram's life was dedicated to the rights of the Bahujan Samaj: Chaudhary

बहुजन समाज के अधिकारों को समर्पित रहा कांशीराम का जीवन: चौधरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram's life was dedicated to the rights of the Bahujan Samaj: Chaudhary
विज्ञापन
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का जीवन बहुजन समाज के अधिकारों के लिए पूरी तरह समर्पित रहा।
Trending Videos

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि कांशीराम का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि कांशीराम के संघर्ष और विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने भी कहा कि वह पीडीए के सच्चे हमदर्द थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार, राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी, मुन्नीलाल निषाद प्रदेश सचिव, माया वाल्मीकि पूर्व चेयरमैन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, राज बहादुर पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, नारायण दास अकेला, अरुण यादव, ओम प्रकाश सोनकर वारसी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed