{"_id":"69b5a772cce4c025d8051d35","slug":"candidates-waited-outside-the-examination-centre-on-the-footpath-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137349-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: परीक्षा केंद्र के बाहर फुटपाथ में बैठकर इंतजार करते रहे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: परीक्षा केंद्र के बाहर फुटपाथ में बैठकर इंतजार करते रहे परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 10- सत्यम, मुरादाबाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। उप्र एसआई भर्ती परीक्षा में शनिवार को चारों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। वहीं व्यवस्थाओं को कई अभ्यर्थियों ने अपनी परेशानियों को साझा किया।
समय से पहले पहुंचे कुछ अभ्यर्थी व उनके परिजन केंद्र के सामने ही फुटपाथ में बैठकर या सड़क पर इंतजार करते रहे। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके गृह जनपद से ढाई से तीन सौ किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए, इससे समय पर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
शनिवार को पहली पाली में कुछ परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए लंबी कतारें देखने को मिली। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए कड़ी जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान पत्र की जांच में अपेक्षा से अधिक समय लगने की शिकायतें सामने आईं। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन के समय आधार अपडेट नहीं हुआ था ऐसे लोग ढाई घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपडेटेड आधार कार्ड से स्क्रीनिंग कराया। तब कहीं जाकर उन्हें परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -
फ्री बस सेवा लागू नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी
फ्री बस सेवा नहीं होने पर कई अभ्यर्थियों में नाराजगी रही। बांदा जिले के बरेठी अस्करा गांव निवासी ममता कुशवाहा ने बताया कि वह एसआई भर्ती परीक्षा में पहली बार शामिल हो रही हैं। इसके पूर्व वह आरक्षी भर्ती परीक्षा में तीन बार शामिल हुईं। उस दौरान परीक्षार्थियों के लिए शासन की ओर से फ्री बस सेवा लागू की गई थी। किंतु इस बार यह सुविधा न होने से कई समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -
गृह जनपद से ढाई सौ किलोमीटर दूर बनाया परीक्षा केंद्र
मुरादाबाद निवासी सत्यम व प्रयागराज के झूंसी से आए अभ्यर्थी राहुल पाल, प्रतापगढ़ निवासी नृपेंद्र सिंह, कौशांबी के कड़ा धाम निवासी आकाश विश्वकर्मा व मुरादाबाद की आकांक्षा ने बताया कि उनके गृह जनपद से करीब ढाई सौ से तीन सौ किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। उन्हें घर से एक दिन पूर्व ही किराये का वाहन बुक कर या रोडवेज बसों में सफर कर इतनी दूर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -
नगर के होटल व लॉज के कमरे फुल
अभ्यर्थियों को ठहरने व खाने-पीने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर स्थित रैन बसेरा, होटल व लॉज के कमरे भरे रहे। अभ्यर्थी राकेश, प्रवीण, विनोद आदि ने बताया कि आम दिनों की तुलना में कमरों का किराया भी बढ़ा हुआ था। कुछ होटल संचालकों ने अभ्यर्थियों की मजदूरी का फायदा उठाते हुए किराये के कमरे में रात में ठहरने के लिए दोगुना कीमत वसूल किया। आलम यह रहा कि कुछ लॉज में एक कमरे में ही कई अभ्यर्थियों को रूम शेयर करना पड़ा।
Trending Videos